लोग वायु प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य के रूप में बहुत भारी कीमत चुका रहे हैं: Rahul Gandhi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि वायु प्रदूषण की वजह से लोगों को स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण का सबसे ज्यादा खामियाजा बच्चे और बुजुर्ग भुगत रहे हैं।

उन्होंने कहा, “बच्चे और बुजुर्ग इसकी वजह से सबसे ज्यादा पीड़ा सहते हैं। निर्माण श्रमिक और दिहाड़ी कामगार, जैसे लोग इसकी सबसे बड़ी मार झेलते हैं।” राहुल ने कहा कि इस समस्या को सर्दी खत्म होते ही भुला नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “बदलाव की पहली कड़ी है अपनी आवाज उठाना।”

कांग्रेस नेता ने एक लिंक साझा किया और लोगों से इस पर यह बताने का आग्रह किया कि वायु प्रदूषण ने उन्हें या उनके प्रियजनों को कैसे प्रभावित किया है। उन्होंने कहा, “आपकी आवाज महत्वपूर्ण है और इसे बुलंद करना मेरी जिम्मेदारी है।

प्रमुख खबरें

National Athletics: Dev Meena-कुलदीप ने Pole Vault में रचा इतिहास, मिनटों में दो बार टूटा रिकॉर्ड!

F1 Championship पर Kimi Antonelli का शिकंजा, Canadian GP जीतकर 43 अंकों की बढ़त बनाई

खुफिया जहाज ने अचानक भारत के पास चालू किया सिग्नल, मचा तहलका!

Rashtrapati Bhavan में Padma Awards 2026 का भव्य समारोह, PM Modi की मौजूदगी में दिग्गजों को मिला सम्मान