By प्रेस विज्ञप्ति | Jan 31, 2025
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस बार दिल्ली में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है इसलिए निश्चित पराजय की आहट से बौखलाए अरविंद केजरीवाल चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर लगातार अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक चौधरी ने तीन दिन में दिल्ली विधानसभा के संगम विहार, चांदनी चौक सहित 7 क्षेत्रों में विशाल चुनाव सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता बदलाव के लिए तैयार है। लहर भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि आप आदमी पार्टी की सरकार के भ्रष्टाचार और झूठे वादों से परेशान लोग अबकी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा कर रहे हैं इसीलिए इस बार यहां भी पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।
उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के एक दर्जन से अधिक विधायक, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल सहित तीन मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जेल जा चुके हैं या जमानत पर हैं। पूरी पार्टी और सरकार घोटालों में डूबी है।