Bengal में बदलाव को लेकर लोग कर रहे मतदान, Sandeshkhali बना प्रमुख चुनावी मुद्दा

By Prabhasakshi News Desk | May 21, 2024

चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम वाराणसी पहुंची। जहां हमारे रिपोर्टर ने बंगाल से आए कुछ पर्यटकों से बात की।

संदेशखालि को लेकर महिलाओं ने कहा कि राज्य की जनता अब जाग चुकी है। इसलिए वह भाजपा की सरकार बनाने का विश्वास जता रही है। युवाओं ने भी रोजगार और उद्योगों को लेकर बंगाल सरकार की आलोचना की। उन्होंने उम्मीद जतायी कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निश्चित रूप से विकास के काम आगे बढ़ेंगे। लोगों ने कहा कि इस चुनाव में संदेशखालि का मुद्दा प्रमुख बना हुआ है। राम मंदिर को लेकर भी महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार की तारीफ की और कहा कि मंदिर निर्माण का कार्य सिर्फ प्रधानमंत्री की वजह से ही पूरा हो पाया है।

प्रमुख खबरें

Ishaq Dar ने ईरानी समकक्ष Abbas Araghchi से की बातचीत, कूटनीति पर दिया जोर

Delhi के Mohan Garden में स्कूल के बाहर छात्र पर चाकू से हमला, पांच आरोपी पकड़े गए

Mumbai में Tiger Shroff पर अज्ञात हमलावर ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे अभिनेता

Donald Trump ने इजराइली चुनाव में Benjamin Netanyahu को दिया समर्थन