आलाकमान के खिलाफ सिद्धू की बगावत ! बोले- शीर्ष पर बैठे लोग चाहते हैं धुन पर नाचने वाला मुख्यमंत्री

By अनुराग गुप्ता | Feb 04, 2022

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव के चलते सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने आलाकमान के ख़िलाफ़ बग़ावत शुरू कर दी है। सिद्धू ने कहा कि अगर नया पंजाब पर बनाना है तो यह मुख्यमंत्री के हाथ में है। इस बार आपको मुख्यमंत्री चुनना है। दरअसल, कांग्रेस मुख्यमंत्री चेहरे का चयन करने के लिए एक सर्वेक्षण कर रही है। 

कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा कौन ?

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चेहरे के लिए एक सर्वे कराया। इस सर्वे में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आगे चल रहे हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ इस सर्वे में पार्टी उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं और सांसदों की राय ली गई। ताकि नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी के बीच मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर विवाद से बचा जा सके।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए फ़ोन के माध्यम से लोगों की राय ले रही है। पार्टी का लक्ष्य है कि अगले 3-4 दिनों में क़रीब डेढ़ करोड़ लोगों से राय दर्ज करायी जाए। ऐसे में पार्टी पंजाब से राज्यसभा और लोकसभा सांसदों से भी संपर्क कर रही है, ताकि यह लोग मुख्यमंत्री चेहरे की दौड़ में शामिल दोनों नेताओं पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकें। 

इसे भी पढ़ें: 20वीं बार चुनाव मैदान में किस्मत आजमाएंगे 80 वर्षीय जाखू, आर्थिक स्थिति भी नहीं तोड़ पाई हौसला 

इस दिन घोषित होगा मुख्यमंत्री दावेदार !

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 6 फरवरी को पंजाब का दौरा करेंगे। ऐसे में राहुल गांधी कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम से पर्दा उठा सकते हैं। राहुल गांधी ने 27 जनवरी को पंजाब के अपने दौरे के दौरान ऐलान किया था कि कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरे के साथ उतरेगी और इस पर फैसला पार्टी कार्यकर्ताओं से सलाह के बाद लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

TMC MP Mahua Moitra पर नदिया में विरोध के दौरान अंडे फेंके गए

Climate Central विश्लेषण: भारत में 11.7 करोड़ लोगों ने झेली 30 दिन से अधिक खतरनाक गर्मी

Messi कार्यक्रम विवाद: Reporter TV के परिसरों पर Kerala SIT ने की तलाशी

Supreme Court ने दिव्यांग सैनिकों की Disability Pension पर केंद्र की 271 याचिकाएं खारिज कीं