Breast Size Myths: ब्रेस्टफीडिंग से जुड़े इन मिथकों को सच मानते हैं लोग, जानिए क्या है सच्चाई

By अनन्या मिश्रा | Dec 09, 2023

ब्रेस्ट साइज लड़कियों या महिलाओं की पर्सनालिटी में काफी अहम भूमिका निभाते हैं। ब्रेस्ट का सही आकार महिलाओं व लड़कियों की पर्सनालिटी को निखारने का काम करते हैं। साथ ही इससे महिलाओं के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। वहीं जिन महिलाओं के स्तन सामान्य से कम होते हैं, उनपर कोई भी आउटफिट निखरकर नहीं आते हैं। बता दें कि महिलाओं के बीच स्तनों के साइज को लेकर कई मिथक फेमस हैं। जिनको अधिकतर लोग सच मान बैठते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ब्रेस्ट साइज से जु़ड़े कई मिथकों और उनकी सच्चाई के बारे में बताने जा रहे हैं। 

अधिकतर लोगों को लगता है कि महिलाओं के स्तन का आकार पूरी उम्र एक समान रहता है। लेकिन यह एक बड़ा मिथ है। क्योंकि वेट बढ़ने के साथ ही महिलाओं के स्तनों के आकार में भी बदलाव आता है। महिलाओं के स्तनों का आकार उम्र के मुताबिक बदलता रहता है। इसलिए यह मिथक गलत है।

इसे भी पढ़ें: Best Winter Juice: सर्दी-जुकाम और खांसी की छुट्टी कर देंगे ये 5 अमेजिंग जूस, स्वाद के साथ मिलेगी फिटनेस

ब्रेस्टफीड से ढीले हो जाते हैं स्तन

अक्सर लोग यह सोचते हैं कि ब्रेस्टफीड करवाने से महिलाओं के स्तन ढीले या फिर लटकने लगते हैं। जबकि ऐसा सोचना भी बिलकुल गलत है। स्तनपान करवाने से स्तत ढीले नहीं होते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि बढ़ती उम्र के साथ ही स्तन ढीले होने लगते हैं। ऐसे में आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है। ऐसे में आप बिना डरे शिशु को स्तनपान करवा सकती हैं।

एक्सरसाइज से बढ़ता है ब्रेस्ट साइज

अगर किसी लड़की के ब्रेस्ट का आकार छोटा है। तो वह आकर्षित नहीं लगते हैं। ऐसे में उनको एक्सरसाइज या फिर योग करने की सलाह दी जाती है। स्तन ऊतकों से बने होते हैं, न कि मांसपेशियों से। एक्सरसाइज करने से मसल्स मांस बढ़ता है, लेकिन इससे ब्रेस्ट साइज के आकार में बदलाव नहीं आता है।

मिल्क प्रोडक्डशन

कई महिलाओं को लगता है कि स्तन का साइज बड़ा होता है, तो मिल्क प्रोडक्शन भी बढ़ता है। लेकिन इस बात में जरा भी सच्चाई नहीं है। ब्रेस्ट साइज का और मिल्क प्रोडक्शन का दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। कई बार स्तनों का आकार बढ़ा होने के बाद भी दूध का उत्पादन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाता है।

बंद हो जाता है किशोरावस्था के बाद स्तनों का बढ़ना

अपने जीवन के हर पड़ाव पर महिलाओं को शरीर में बदलाव का सामना करना पड़ता है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि किशोरावस्था के बाद ब्रेस्ट साइज का बढ़ना बंद हो जाता है। हांलाकि हार्मोनल बदलावों या फिर अन्य कारणों की वजह से स्तनों का आकार प्रभावित हो सकता है। 

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू