लोग अमरिंदर सिंह से ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते: सुखबीर सिंह बादल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2021

जीरकपुर (पंजाब)। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उस नेता से कुछ भी उम्मीद नहीं की जा सकती, जिन्होंने अपनी पत्नी परनीत कौर के संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्र का एक बार भी दौरा नहीं किया। शिअद नेता ने यह बात डेरा बस्सी विधानसभा सीट का जिक्र करते हुए कही, जो कि परनीत कौर के प्रतिनिधित्व वाले पटियाला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यहां एक सभा को संबोधित करते हुए, उन्होंने यह भी दावा किया कि शिरोमणि अकाली दल के नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने विधानसभा क्षेत्र के विकास पर 1,256 करोड़ रुपये खर्च किए थे। बादल ने कहा कि पंजाबी उस मुख्यमंत्री से कुछ भी उम्मीद नहीं कर सकते हैं जो चंडीगढ़ के बाहरी इलाके में स्थित एक निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने के लिए अपने फार्महाउस से निकलने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने दावा किया, ‘‘ अमरिंदर सिंह चार वर्षों में केवल 11 बार अपने कार्यालय गए। यही कारण है कि राज्य सभी मापदंडों में पीछे चला गया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा लोगों को दी गई सभी सुविधाओं को वापस ले लिया गया है।” उन्होंने मुख्यमंत्री पर कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

धनतेरस पर Dhanteras Puja Muhurat और विधि, प्रदोष काल में होगी लक्ष्मी-कुबेर पूजा

Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

Delhi Gaffar Market Massive Fire: करोल बाग के पुरी प्लाजा की दुकान में लगी भयानक आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway