उदयपुर की घटना को अंजाम देने वाले लोग इस्लाम और इंसानियत के सबसे बड़े दुश्मन: नकवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उदयपुर में एक दर्जी की धारदार हथियार से की गई हत्या की घटना की निंदा करते हुए बुधवार को कहा कि इंसानियत के खिलाफ “तालिबानी बर्बरता और शैतानी क्रूरता” करने वाले ना तो इस्लाम के हैं, ना ईमान वाले हैं, बल्कि यह ‘शैतानी तालिबान’ वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी विकृत मानसिकता वाले लोग इस्लाम और इंसानियत दोनों के सबसे बड़े दुश्मन हैं।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र की कुर्सी पर अब बैठेंगे देवेंद्र? फ्लोर टेस्ट में बीजेपी के साथ होगी शिंदे की सेना और 'ठाकरे'

उल्लेखनीय है कि उदयपुर के धानमंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिन दहाड़े रियाज और गौस नामक दो व्यक्तियों ने धारदार हथियार से कन्हैया लाल नाम के एक दर्जी की हत्या कर दी थी। हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें