दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के इस Cute वीडियो के दीवाने हुए लोग, आप भी देखें

By रेनू तिवारी | Nov 18, 2019

नयी दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी को फैंस ने हमेशा पसंद किया है। रील लाइफ की ये जोड़ी रियल लाइफ में भी एक दूसरे के बेहद करीब थी। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था लेकिन एक दिन अचानक ये पता चला कि दोनों एक दूसरे से अलग हो गये। अलग होने का फैसला दोनों ने आपसी सहमती से लिया था। दीपिका पादुकोण ने इस बात को स्वीकार किया था कि रणबीर कपूर से अलग होने के बाद वह काफी तनाव में थी। 

इसे भी पढ़ें: टीवी की एक एक्ट्रेस ने जूनियर एक्टर पर लगाया रेप का आरोप

आप सोच रहे होंगे कि हम आपको को आज इन पुराने लव बर्ड्स के बारे में क्यों बता रहे हैं? तो बात ये है कि सोशल मीडिया पर दोनों की एक पुरानी वीडियो खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के बीच की बॉन्डिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में दोनों आदित्य रॉय कपूर को जन्मदिन की बधाई देते नजर आ रहे हैं। दोनों एक अच्छे दोस्त की तरह दिखाई दे रहे हैं। आदित्य रॉय कपूर के साथ दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने फिल्म ये जवानी हैं दीवानी में साथ काम किया था। 16 नवबंर को आदित्य रॉय कपूर के जन्मदिन के दौरान ये वीडियो वायरल हो रहा है। 

यहां देखें वीडियो

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो 2015 का है। ये वीडियो फिल्म तमाशा की शूटिंग के दौरान का है जब आदित्य रॉय कपूर को दोनो ने सेट से वीडियो के जरिए बर्थडे विश किया था। खैर ये तो अब पुरानी बातें हैं। फिलहाल दोनों अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं दीपिका पादुकोण ने एक साल पहले रणवीर सिंह से शादी कर ली थी और रणबीर कपूर ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। दोनों जल्द ही शादी की डेट का भी ऐलान कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: लता मंगेशकर के इस जबरा फैन ने सहेजे उनके गीतों के 7,600 दुर्लभ ग्रामोफोन रिकॉर्ड

प्रमुख खबरें

Anushka Sharma Birthday | विराट कोहली और टीम आरसीबी के साथ अनुष्का शर्मा का बर्थडे सेलिब्रेशन, तस्वीरें वायरल

Lucknow Lok Sabha Seat: हैट्रीक पर राजनाथ सिंह की नजर, 5 बार सांसद रहे अटल बिहारी वाजपेयी

महाराष्ट्र में दुर्घटनाओं का शुक्रवार, उद्धव गुट की नेता के हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद अब शरद पवार के काफिले की कार का एक्सीडेंट

Amarnath Yatra Registration 2024: घर बैठे-बैठे मोबाइल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें अमरनाथ की यात्रा