टीवी की एक एक्ट्रेस ने जूनियर एक्टर पर लगाया रेप का आरोप

teevee-kee-ek-ektres-ne-jooniyar-ektar-par-lagaaya-rep-ka-aarop-58-5000-a-tv-actress-accused-a-junior-actor-of-rape
[email protected] । Nov 17 2019 3:48PM

शिकायत करने वाली अदाकारा को एक महीने का गर्भ है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपना जन्मदिन मनाने के लिए पिछले महीने यमुनानगर आयी थी और जगधारी निवासी आरोपी के साथ एक होटल में रही थी।

चंडीगढ़। टीवी की एक अदाकारा से शादी का झांसा देकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले एक जूनियर कलाकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यमुनानगर पुलिस ने शनिवार को इस बारे में बताया। यमुनानगर में महिला थाने की प्रभारी सीमा देवी ने बताया कि आरोपी विनीत वर्मा (24) फरार है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: लता मंगेशकर के इस जबरा फैन ने सहेजे उनके गीतों के 7,600 दुर्लभ ग्रामोफोन रिकॉर्ड

शिकायत करने वाली अदाकारा को एक महीने का गर्भ है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपना जन्मदिन मनाने के लिए पिछले महीने यमुनानगर आयी थी और जगधारी निवासी आरोपी के साथ एक होटल में रही थी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में वह मुकर गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत 12 नवंबर को की गयी थी और उसी दिन प्राथमिकी दर्ज की गयी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़