अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद जम्मू कश्मीर से बाहर के व्यक्तियों ने सात भूखंड खरीदे : सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2021

नयी दिल्ली। सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि संविधान के अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू एवं कश्मीर में अब तक इस केंद्र शासित प्रदेश के बाहर के व्यक्तियों ने कुल सात भूखंड खरीदे हैं और ये सभी भूखंड जम्मू डिवीजन में हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उनसे प्रश्न पूछा गया था कि क्या राज्य के बाहर के किसी व्यक्ति ने अब तक जम्मू एवं कश्मीर में जमीन खरीदी है और यदि खरीदी है तो इसका ब्योरा क्या है।

इसे भी पढ़ें: भारत के प्रयास रंग लाये, अमेरिका ने दो राजदूतों के जरिये पाकिस्तान पर बनाया तगड़ा दबाव

जम्मू एवं कश्मीर में जब अनुच्छेद 370 लागू था तब दूसरे राज्यों के लोग वहां जमीन नहीं खरीद सकते थे। सिर्फ राज्य के लोग ही वहां पर जमीन और अचल संपत्ति खरीद सकते थे। केंद्र सरकार ने जब अनुच्छेद 370 समाप्त किया था तब इस कानून को राज्य के विकास में सबसे बड़ी रुकावट बताया और दावा किया था कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद राज्य के बाहर के लोग भी वहां जमीन खरीद सकेंगे और वहां निवेश हो सकेगा।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup 2026 | BCCI का बड़ा फैसला, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी

G20 Energy Meet के लिए Houston पहुंचे Manohar Lal, भारतीय प्रवासियों के योगदान को सराहा

Teej 2026: अखंड सौभाग्य और सुयोग्य वर के लिए 14 सितंबर को रखा जा रहा Hartalika Teej का निर्जला व्रत

Archery World Cup Final: धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, मेक्सिको में जीता ऐतिहासिक Gold Medal