ट्रम्प और फ्लोरिडा बीच पर इकट्ठे हुए लोग देश में ‘‘सबसे मूर्ख’’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2020

लॉस एंजिलिस।  वैश्विक महामारी कोविड-19 से निपटने के तरीकों में चूक के चलते अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और लॉकडाउन को तोड़ फ्लोरिडा में बीच पर इकट्ठे हुए अमेरिकी छात्रों को लोगों ने देश का ‘‘सबसे बड़ा मूर्ख’’ माना है। कोरोनो वायरस के संक्रमण के खतरे को नजरअंदाज कर बीच पर सैर सपाटा करते कई हजार लोगों की तस्वीरें पिछले महीने सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं थी, जिसकी कड़ी आलोचना हुई थी। वहीं कोविड-19 से निपटने के तरीकों, जांच में देरी और जल्दबाजी में ईस्टर पर देश को खोलने के फैसले को वापस लेने के लिए ट्रम्प की भी काफी आलोचना हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: देश में कोरोना वायरस का कहर तेज, स्वर्ण मंदिर के पूर्व रागी का भी निधन

इसे भी पढ़ें: अमेरिका रूस से खरीदेगा वेंटीलेटर, चिकित्सा सामान

इस सर्वे में अन्य नेताओं को भी शामिल किया गया जिनमें नेंसी पेलोसी, जो बाइडेन और रैंड पॉल शामिल हैं। पॉल पहले अमेरिकी सीनेटर हैं जो कोरोना से संक्रमित पाए गए थे और उन्होंने आपात स्थिति में इस महामारी पर नियंत्रण के लिए धन खर्च किए जाने की आलोचना की थी। इस सूची में बलात्कार के दोषी करार दिए गए हार्वे वाइंस्टीन तीसरे नंबर पर हैं। ये सर्वे आपेनियन रिसर्चकोरपोरेशन ने करवाया था।

प्रमुख खबरें

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव