TVK की राज्यव्यापी रैली से पहले बोले विजय, लोगों ने DMK से उम्मीद खो दी है

By अभिनय आकाश | Sep 12, 2025

तमिलनाडु में अपनी राज्यव्यापी रैली से पहले, अभिनेता-राजनेता विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई पोस्ट लिखकर सत्तारूढ़ डीएमके पर जनता के भरोसे पर चिंता जताई और कहा, "झूठे वादे करने वाली डीएमके से लोगों की उम्मीदें टूट गई हैं। विजय ने आगामी कार्यक्रम को "राज्य भर के लोगों से मिलने की रैली" बताया और घोषणा की कि कल से वह तमिलनाडु के हर ज़िले का दौरा कर नागरिकों से जुड़ेंगे। उन्होंने रैली की योजना बनाते समय तमिलनाडु पुलिस द्वारा लगाए गए नियमों का पालन करने के महत्व पर ज़ोर दिया और स्वीकार किया कि अधिकारियों ने इस जनसभा के लोकतांत्रिक स्वरूप के बावजूद नियम बनाए हैं। अभिनेता-राजनेता ने अपने समर्थकों से कार्यक्रमों के दौरान अनुशासन बनाए रखने का भी आग्रह किया और कहा कि मैं कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूँ कि वे सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सैन्य अनुशासन के साथ नियमों का पालन करें। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद