बिहार में लोग विकास चाहते हैं : अनिल विज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2025

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शानदार जीत के करीब पहुंचने के बीच हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कहा कि इस चुनाव से जो बड़ा संदेश सामने आ रहा है वह यह है कि लोग विकास चाहते हैं।

विज ने अंबाला में पत्रकारों से कहा कि बिहार चुनाव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने शाह को इस ‘युग का चाणक्य’ करार दिया।

विज ने कहा कि साफ छवि वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी लोगों ने एक बार फिर स्वीकार किया है। भाजपा के नेतृत्व वाला राजग, राज्य की 243 विधानसभा सीट में से 180 से ज्यादा पर प्रभावशाली बढ़त बनाए हुए है।

प्रमुख खबरें

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही

जिस Asiya Andrabi पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप साबित हुआ, उसके समर्थन में उतरीं Mehbooba Mufti