कर्नाटक में लोगों ने कांग्रेस की पांच ‘गारंटी’ के पक्ष में वोट किया: मल्लिकार्जुन खरगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2023

बेंगलुरु। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन को ‘जनता जनार्दन’ की जीत करार देते हुए कहा कि लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के खराब प्रशासन और कांग्रेस की पांच गारंटी के पक्ष में वोट किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित विधायकों से आज शाम तक बेंगलुरु पहुंचने के लिए कहा गया है, ताकि सरकार की गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

इसे भी पढ़ें: Karnataka में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, वैमनस्य के खिलाफ सख्त जनादेश - अखिलेश

प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों के प्रचार करने तथा धनबल और बाहुबल का इस्तेमाल किए जाने के बावजूद लोगों ने एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया।’’ उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस की पांच ‘गारंटी’ के लिए मतदान किया है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश के नेतृत्व और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सराहना की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा के धनबल और बाहुबल के खिलाफ मतदान किया है। उन्होंने जीत के लिए कर्नाटक की जनता का आभार भी जताया।

प्रमुख खबरें

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को रौंदा, अभिषेक शर्मा और ईशान मलिंगा का चला जादू

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार