Noida में लोगों ने तेंदुए का पता लगाने के लिए तलाश अभियान चलाने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2023

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निर्माणाधीन अजनारा ले गार्डन सोसाइटी में तेंदुआ दिखाई देने के दावों के बीच लोगों ने वन विभाग से फिर तलाश अभियान चलाने को कहा है, वहीं वन विभाग ने कहा है कि उसकी टीम ने परिसर की जांच की है और वहां कोई हलचल नहीं दिखाई दी है। सोसाइटी निवासी मुकेश ने बताया कि तलाश अभियान चला रही वन विभाग की टीम ने निर्माणाधीन इमारत के भूतल क्षेत्र की सफाई करवाने और परिसर में तेंदुआ होने की आशंका जताई थी। इसके बाद मंगलवार शाम को सफाई के दौरान टीम को जानवर की आहट सुनाई दी।

प्रमुख खबरें

2029 तक ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ेगी सरकार, Amit Shah ने ANTF सम्मेलन में तय की समय-सीमा

सपा कार्यालय पर Akhilesh Yadav का नया पोस्टर, हनुमान जी से आशीर्वाद लेते दिखे

जयपुर अग्निकांड: Rajasthan Human Rights Commission ने नगर निगम और प्रशासन से मांगा ब्योरा

जमुई में कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में AISA और AIPWA ने रांची में किया प्रदर्शन