विपक्षी गठबंधन में शामिल लोगों को सनातन धर्म के अपमान के लिये क्षमा मांगनी चाहिए: राजनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2023

जैसलमेर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सनातन धर्म पर द्रविड़ मुनेत्र कषगम के नेता उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर हमला बोलते हुए कहा कि इसमें शामिल लोगों को सनातन धर्म के अपमान के लिये क्षमा मांगनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अशोक गहलोत जैसे कांग्रेस नेता इस मुद्दे पर ‘मौन’क्यों हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) में शामिल लोगों को सनातन धर्म के अपमान के लिये क्षमा मांगनी चाहिए, नहीं तो यह देश उन्हें माफ नहीं करेगा।

इसे भी पढ़ें: चीन के साथ संयुक्त नौसेना अभ्यास करेंगा नॉर्थ कोरिया? रूस ने किम को दिया प्रस्ताव

उन्होंने कहा, ‘‘सनातन धर्म.. यह सनातन सदैव नूतन है.. चिर पुरातन है.. ना इसका कोई जन्म है ना कोई अंत है और यह सनातन धर्म ऐसा है जो पूरे विश्व को अपना परिवार मानता है। ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश यदि कोई धर्म देता है, तो यह सनातन धर्म ही देता है।’’ सिंह ने कहा कि ‘इंडिया’ नाम बहुत खतरनाक है। उन्होंने कहा, ‘‘हम लोगों ने भी एक बार ‘शाइनिंग इंडिया’ का नारा दिया था.. हम लोग हार गये थे और आपने (विपक्षी दल) यदि ‘इंडिया’ का गठन कर लिया है, तो आपकी हार तय है.. पक्की है।’’

तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने आरोप लगाया है कि सनातन धर्म समानता और सामाजिक न्याय के खिलाफ है और इसे खत्म किया जाना चाहिए। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू बुखार से की और कहा कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि इन्हें नष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चालक की सीट पर बैठे हैं, लेकिन ‘क्लच’ कोई अन्य व्यक्ति दबा रहा है तो गाड़ी का एक्सीलेटर कोई और दबा रहा है।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान