केजरीवाल ने पंजाब की जनता से कहा, खुद चुनें अपने सीएम उम्मीदवार का चेहरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2022

चंडीगढ़।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी आम जनता से पूछेगी कि पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी का चेहरा किसे बनाया जाना चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि इस पद के लिए उनकी पसंद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान हैं और उन्होंने खुद को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर बताया। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भगवंत मान और पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा की मौजूदगी में एक मोबाइल नंबर जारी किया जिस पर लोग 17 जनवरी तक अपनी आवाज में संदेश रिकॉर्ड करके, एसएमएस भेजकर या वॉट्सऐप से इस बारे में अपनी राय बता सकते हैं कि पार्टी नेताओं में से किसे वह मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में देखना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court