यूपी में प्रशासन से जनता परेशान, सो रही है योगी सरकार: प्रियंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2019

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अधिकारियों के कथित उत्पीड़न से परेशान नीरज कुमार नामक व्यक्ति के खुदकुशी करने की खबर को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य की जनता प्रशासन से परेशान है, लेकिन योगी आदित्यनाथ नाथ सरकार सो रही है।

 उत्तर प्रदेश में नीरज जैसे तमाम नागरिक परेशान हैं। उनसे हर बात पर पैसे वसूले जा रहे हैं और उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।

इस खबर से दिल परेशान हो उठा। भाजपा सरकार आखिर कहाँ सो रही है?https://t.co/BnpHomZNNj

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'उत्तर प्रदेश में नीरज जैसे तमाम निवासी परेशान हैं। उनसे हर बात पर पैसे वसूले जा रहे हैं और उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। " उन्होंने कहा, "इस खबर से दिल परेशान हो उठा। भाजपा सरकार आखिर कहाँ सो रही है?"

प्रमुख खबरें

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा

इस सप्ताह तीन कंपनियां लाएंगी IPO, 6,400 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

दो साल में आवास ऋण बकाया 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा : RBI आंकड़े

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास