By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2022
पटना| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस टिप्पणी पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया जिसमें उन्होंने (राहुल ने) कहा था कि उन्हें सत्ता का लालच या चाहत नहीं है।
पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों के परिप्रेक्ष्य में कुमार ने कहा कि वह पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करने के मामले में लाचार हैं।