लॉकडाउन में सो-सो कर लोगों का हुआ कुंभकरण जैसा हाल, वायरल हुए मजेदार मीम

By रेनू तिवारी | Apr 14, 2020

दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का रीपीट टेलीकास्ट हो रहा है। हाल ही के एपिसोड में रामायण में रावण के भाई कुंभकरण की एंट्री हुई। रामायण में कुंभकरण का किरदार भी लोगों को खूब पसंद आया है। रामायण में श्री राम द्वारा कुंभकरण का वध कर दिया जाता है। रावण के भाई कुंभकरण को साल में एक बार जागने और लगातार सोने का भगवान से वरदार प्राप्त था। इस लिए कुंभकरण बस साल में एक बार सोकर उठता था। 

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन लगाया गया है। अब लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लॉकडाउन को लेकर काफी मजेदार मीम भी वायरल हो रहे हैं। लोगों की लॉकडाउन के दौरान हालत कुछ कुंभकरण की तरह ही हो गई है। पूरा दिन सोते हैं खाना खाने उठते हैं और खाना खा कर फिर सो जाने हैं। कुछ लोगों को तो नींद से इतना ज्यादा लगाव हो गया है कि नींद और मोबाइल के आगे सब कुछ भूल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: रामायण ज्ञान पर ट्रोल हो रही सोनाक्षी के समर्थन में आए महाभारत के दुर्योधन, मुकेश खन्ना पर साधा निशाना

आप भी देखिए सोशल मीडिया के ये मजेदार मीम- आपको बता दें कि कुंभकरण रावण का छोटा भाई था। रावण और राम के युद्ध के दौरान उसे पता चल गया था कि राम विष्णु जी के अवतार है जो रावण का वध करने ही धरती पर आये है मानव रूप में , लेकिन इसके बावजूद वो अपने भाई के लिए युद्ध लड़के के लिए गया और मारा गया। कुंभकरण अपनी नींद, बड़े आकार के शरीर और विशाल भूख के लिए मशूहर राक्षस था। 

प्रमुख खबरें

Uday Kotak की बड़ी चेतावनी, America-Iran तनाव से भारत में जल्द फूटेगा महंगाई का बम

Stock Market में बड़ी गिरावट, Midcap-Smallcap शेयरों में सुनामी, Investors के लाखों करोड़ स्वाहा

डॉ. हरवंश चावला के नेतृत्व में BRISEC Chamber का बड़ा लक्ष्य, Global Partnership पर होगा फोकस

PM Modi के पहुंचने से पहले भारत से खूंखार हथियार लेकर निकला UAE! वैश्विक कूटनीति में सनसनी