रामायण ज्ञान पर ट्रोल हो रही सोनाक्षी के समर्थन में आए महाभारत के दुर्योधन, मुकेश खन्ना पर साधा निशाना

d
रेनू तिवारी । Apr 13 2020 10:06AM

मुकेश खन्ना को सोनाक्षी ने नहीं बल्कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने सामने आकर दिया था। सोनाक्षा के समर्थन में पिता के बाद अब मुकेश के साथ महाभारत में काम कर चुके उन्हीं के साथी महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर ने दिया है।

लॉकडाउन के दौरान एक तरफ दूरदर्शन पर रामायण का टेलीकास्ट की जा रही है तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर लगातार बॉलीवुड एक्ट्रेस सोमाक्षी सिंहा के रामायण ज्ञान को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में शक्तिमान मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी के रामायण ज्ञान को लेकर तंज कसा था। मुकेश खन्ना के इस बयान के सामने आने के बाद से ही सोनाक्षी को एक बार फिर ट्रोल किया जाने लगा था।

 

 दुर्योधन  ने किया सोनाक्षी का बचाव

मुकेश खन्ना को सोनाक्षी ने नहीं बल्कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा  ने सामने आकर दिया था। सोनाक्षा के समर्थन में पिता के बाद अब मुकेश के साथ महाभारत में काम कर चुके उन्हीं के साथी महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर ने दिया है। पुनीत इस्सर मुकेश की बातों से बिलकुल सहमत नहीं नजर आये। उन्होंने मुकेश की बातों का जवाब देते हुए कहा कि 


मुकेश तो सोनाक्षी के लिए ऐसा नहीं कहना चाहिए था। सोनाक्षी AVM की स्टूडेंट हैं, मेरे बच्चे भी वहां पढ़े थे। अगर उन्हें रामायण के एक सवाल का जवाब नहीं पता, इसका मतलब ये तो नहीं कि दुनिया का अंत हो गया।

 

डीडी पर जब शक्तिमान को रिपीट टेलीकास्ट किया गया तब से सुर्खियां बटौर रहे मुकेश खन्ना ने हाल ही में महाभारत बनाने को लेकर निर्माता एकता कपूर पर भी निशाना साधा था। इस बात पर भी पुनित ने जवाब देते हुए कहा कि मुकेश को एकता पर ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। वो कहते हैं- महाभारत पर किसी का कॉपीराइट नहीं है। हर किसी को वो बनाने का हक है। साजिद नाडियाडवाला के दादा जी ने भी महाभारत पर फिल्म बनाई थी और वो सुपरहिट साबित हुई थी।


क्या कहा शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी के बचाव में 

शत्रुघ्न सिन्हा ने मुकेश खन्ना के तंज पर सोनाक्षी का बचाव करते हुए कहा कि कुछ लोगों को मेरी बेटी से इस लिए प्रोबलम है क्योंकि मेरी बेटी ने रामायण के एक सवाल का जवाब नहीं दिया। मैं सोनाक्षी को निशाना बनने वालों से पूछना चाहता हूं उन्हें रामायण का एक्सपर्ट बनाया है। किसने उन्हें हिंदू धर्म का रक्षक बनाया है। 

 

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी की तरीफ करते हुए कहा कि वह बहुत अच्छी बेटी है। एक्टर ने कहा कि मैं अपने तीनों बच्चों को बहुत प्यार करता हूं। रही बात सोनाक्षी की तो उनके अंदर बहुत से गुण है। वह अपने दम पर स्टार बनीं हैं। किसी ने उन्हें स्टार नहीं बनाया। हम हिंदू हैं और हमसे कोई हिंदू होने का अधिकार नहीं छींन सकता। एक सवाल को लेकर सोनाक्षी की हर चीज को जज नहीं किया जा सकता । 

 

मुकेश खन्ना ने क्या कहा था

दूरदर्शन पर शक्तिमान एक बार फिर आ रहा है इसी बार बात करते हुए जब मुकेश खन्ना से सवाल रामायण-महाभारत पर पूछा गया तो मुकेश खन्ना ने कहा कि सोनाक्षी सिन्हा इस समय घर पर है और उन्हें रामायण महाभारत जरूर देखनी चाहिए ताकि हिंदू होने के नाते उन्हें हमारे पुराणों का ज्ञान हो सकें। उनके मुताबिक सोनाक्षी जैसे लोगों को देश की पौराणिक कथाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है।


सोनाक्षी को नहीं पता था कि हनुमान किसके लिए संजीवनी लाए थे

अमिताभ बच्चन के सुपरहिट शो कौन बनेगा करोड़पति में जब सोनाक्षी सिंहा खेलने गयी थी तो उनसे सवाव किया गया था कि हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे? इस सवाल का जवाब सोनाक्षी सिंहा नहीं दे सकीं थी। सोशल मीडिया पर उस दौरान सोनाक्षी को खूब ट्रोल किया गया था। अब जब एक बार फिर रामायण चर्चा में है तो सोनाक्षी के रामायण ज्ञान की भी चर्चा हो रही हैं।


All the updates here:

अन्य न्यूज़