राहुल गांधी जैसे लोगों को चुनाव लड़ने नहीं देना चाहिए: उद्धव ठाकरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2019

मुंबई। राजद्रोह कानून हटाने के कांग्रेस के चुनावी वादे को लेकर राहुल गांधी की आलोचना करते हुए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि ऐसे लोगों को चुनाव नहीं लड़ने देना चाहिए।

शिवसेना उम्मीदवार श्रीकांत शिंदे के लिए मुंबई के समीप कल्याण में एक रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि विपक्ष केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक हिंदुत्व संगठन को बाहर करने में ही इच्छुक है। उन्होंने कहा, ‘‘ जो कोई राष्ट्रविरोधी गतिविधि में शामिल है उसे बख्शा नहीं जाए। उन्हें फांसी पर लटका दिया जाए।’’ 

इसे भी पढ़ें: शिवसेना में शामिल हुईं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- मैं लड़ रहीं हूं महिलाओं की लड़ाई

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश