किराये पर रह रहे लोगों के लिए बढ़ा खतरा, मकान खाली को मजबूर हो रहे अमेरिकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2021

बोस्टन। अमेरिका में राष्ट्रव्यापी निष्कासन स्थगन आदेश की अवधि सोमवार को समाप्त हो रही है ऐसे में किराये के घरों में रह रहे लोगों को अपने मकान जल्द खाली करने पड़ सकते हैं। महामारी के दौरान मकान खाली कराने पर रोक थी। आवास अधिवक्ताओं ने आशंका जताई है कि केंद्रीय रोग नियंत्रण एवं रोकथाम (सीडीसीपी) द्वारा लगाई गई रोक खत्म होने से आने वाले हफ्तों में लाखों लोगों को अपने किराये के आवास खाली करने पड़ सकते हैं। बाइडन प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह इस रोक को आगे नहीं बढ़ाएगा, क्योंकि अमेरिका की सर्वोच्च अदालत ने संकेत दिया है कि किराये के मकान खाली करने पर लगाई गई रोक को सिर्फ महीने के अंत ही बढ़ाया जा सकता है। सांसदों ने शुक्रवार को किराये के आवास खाली करने पर रोक को कुछ महीने बढ़ाने की कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

प्रमुख खबरें

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता