By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2019
नयी दिल्ली। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि देश जहां एक ओर हैदराबाद पशु-चिकित्सक के सामूहिक बलात्कार और हत्या के आरोपियों के मुठभेड़ में मारे जाने की खुशी मनाई जा रही है वहीं न्याय प्रणाली पर से लोगों का विश्वास उठ जाना भी एक चिंता का विषय है। गौरतलब है कि मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों के शुक्रवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए।