'नाईट ड्रेस में ही आ गयी' मुंबई के रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंची Janhvi Kapoor का लोगों ने उड़ाया मजाक

By एकता | May 19, 2022

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपने स्टाइलिश और हॉट अवतार की वजह से हमेशा सुर्खियों में छायी रहती हैं। अभिनेत्री कहीं भी जाएं उनकी एक झलक पाने के लिए मीडिया के कैमरे उनके पीछे पड़े रहते हैं। बुधवार शाम जान्हवी मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंची थीं। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में जान्हवी बेहद ही टाइट ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री के ड्रेसिंग सेंस को देखकर सोशल मीडिया यूजर भड़क गए हैं और उन्हें ढंग के कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बैकलेस ड्रेस पहनकर Casino पहुंची उर्फी जावेद, खूबसूरती देखकर फैंस बोले- खंजर की जरूरत ही क्या कत्ल करने के लिए....

अभिनेत्री जान्हवी कपूर को ट्रोल करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "पब्लिक प्लेस पर इसका पहनावा अश्लील है"। एक यूजर ने अभिनेत्री के लुक का मजाक उड़ाते हुए कमेंट किया, "जब आप सो रहे हों और अचानक याद आए कि आज डिनर पार्टी है"। एक अन्य ने कमेंट किया, "नाईट ड्रेस में ही आ गयी"। वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर जल्द ही बॉम्बे गर्ल, गुड लक जेरी और बवाल जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला