आपातकाल के कारण तोक्यो में लोग नहीं मना पाएंगे ओलंपिक से जुड़ी सेरेमनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2021

तोक्यो। ओलंपिक खेलों के शुरू होने से 11 दिन पहले जापान की राजधानी में सोमवार से आपातकाल लागू कर दिया गया क्योंकि यहां नये मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और अस्पतालों के बिस्तर भरने लगे हैं। छह सप्ताह का यह आपातकाल 22 अगस्त तक लागू रहेगा। महामारी के शुरू होने के बाद यह चौथी बार है जब तोक्यो में आपातकाल लागू किया गया है। नये आपातकाल का मुख्य लक्ष्य बार और रेस्तरां में परोसी जाने वाली शराब को रोकना है क्योंकि अधिकारी चाहते हैं कि लोग सार्वजनिक रूप से इकट्ठा होने की जगह घर में रहें और टेलीविजन पर इन खेलों का लुत्फ उठाये।

इसे भी पढ़ें: खेल मंत्रालय में अद्भुत रहा किरेन रिजिजू का योगदान, खेलों की महाशक्ति बनने की ओर बढ़ा भारत

स्टेडियम में प्रशंसकों के नहीं होने से इसका 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले ओलंपिक पर भी काफी असर पड़ेगा। नये प्रतिबंधों के बाद प्रशंसक इन खेलों को सिर्फ टेलीविजन पर देख पायेंगे। तोक्यो में शनिवार को कोविड-19 संक्रमण के 950 मामले सामने आये दो पिछले दो महीने में सबसे ज्यादा है। जापान ने हालांकि दूसरे देशों की तुलना में वायरस का बेहतर तरीके से सामना किया है। वहां इसके लगभग 8.20 लाख मामले दर्ज हुए है जिसमें से मरने वालो की संख्या 15,000 है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि तोक्यो के लोग बार-बार लगने वाले आपातकाल से उब गये है और इसमें अब सरकार का सहयोग नहीं कर रहे है।

बड़ी संख्या में युवा रात आठ बजे के बाद सड़कों और पार्कों में इकट्ठा हो जा रहे है और उन्हें रोकने के लिए अधिकारियों ने रात में गश्त शुरू कर दिये है। स्वास्थ्य मंत्री नोरिहिसा तमुरा ने कहा है कि ओलंपिक के उत्सव के बीच लोगों को शराब पीने से प्रभावी रूप से रोकना बड़ा सिरदर्द होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि जापान में लोग अपनी गर्मी की छुट्टियों और ओलंपिक के दौरान घूमने के कारण एथलीटों और अन्य प्रतिभागियों की तुलना में वायरस के प्रसार में अधिक खतरनाक हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य