यमुना खेल परिसर को बेहतर बनाया गया है, क्रिकेट मैदान में नहीं बदला : गौतम गंभीर

Yamuna Sports Complex

विश्व में नंबर एक दीपिका कुमारी सहित भारत के कुछ शीर्ष तीरंदाजों ने यमुना खेल परिसर को क्रिकेट मैदान में बदलने पर चिंता जतायी थी जिस पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि इस परिसर के तीरंदाजी मैदान को केवल पहले से बेहतर बनाया गया है।

नयी दिल्ली। विश्व में नंबर एक दीपिका कुमारी सहित भारत के कुछ शीर्ष तीरंदाजों ने यमुना खेल परिसर को क्रिकेट मैदान में बदलने पर चिंता जतायी थी जिस पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि इस परिसर के तीरंदाजी मैदान को केवल पहले से बेहतर बनाया गया है। क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने गंभीर के वीडियो पर प्रतिक्रिया करते हुए दीपिका और उनके तीरंदाज पति अतनु दास ने कहा था कि इस सुविधा में बदलाव नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यह एशिया में सर्वश्रेष्ठ है। दीपिका और अतनु दोनों तोक्यो ओलंपिक में भाग लेंगे।

इसे भी पढ़ें: देश में बिजली की अधिकतम मांग रिकार्ड स्तर पर, दो लाख मेगावाट के पार पहुंची

दीपिका ने ट्वीट किया था, ‘‘मैं 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में इस मैदान पर दीपिका बनी थी। कृपया तीरंदाजी मैदान को क्रिकेट मैदान न बनाये। यह एशिया के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाजी मैदानों में से एक है। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी टूर्नामेंटों का यहां आयोजन हो सकता है। ’’ गंभीर ने स्पष्ट किया कि इस मैदान को नहीं बदला गया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं स्पष्ट कर दूं कि यमुना खेल मैदान को परिवर्तित नहीं किया गया है बल्कि उसमें सुधार किया गया है। तीरंदाजी और अन्य खेल पहले की तरह होते रहेंगे। स्वयं खिलाड़ी होने के नाते मैं किसी भी खिलाड़ी के विकास में बाधा नहीं आने दूंगा। ’’ गंभीर ने बुधवार को वीडियो ट्वीट करके लिख था, ‘‘विज्ञापन मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत के विकल्प नहीं हो सकते। पूर्वी दिल्ली पेशेवर क्रिकेट के लिये तैयार है। ’’

इसे भी पढ़ें: किसानों ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि का किया विरोध, दामों को आधा करने की मांग की

राष्ट्रमंडल खेल 2010 की तीरंदाजी प्रतियोगिताएं यमुना खेल परिसर में आयोजित की गयी थी। दीपिका के पति अतनु दास ने भी ट्वीट करके इस मैदान को क्रिकेट मैदान में नहीं बदलने का आग्रह किया था। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कृपया इस तीरंदाजी मैदान को क्रिकेट मैदान न बनायें। हमारे पास बहुत कम अच्छे मैदान हैं और यह एशिया में सर्वश्रेष्ठ तीरंदाजी मैदान है। राष्ट्रमंडल खेल 2010 का यहां आयोजन हुआ था। हम तीरंदाज कहां जाएं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़