नागरिकता संशोधन विधेयक पर आशंकित न हों असम की जनता: राजनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2018

नयी दिल्ली। नागरिकता संशोधन विधेयक पर उठे विवाद के बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि असम के लोगों को प्रस्तावित कानून के बारे में आशंकित होने की जरुरत नहीं है और कोई भी भावी कदम सभी पक्षों के साथ विचार-विमर्श के बाद ही उठाया जाएगा। गृहमंत्री ने एक बैठक में असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से यह बात कही। सोनोवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गृहमंत्री ने कहा कि असम के लोगों के दिमाग में नागरिकता संशोधन विधेयक के बारे में कोई आशंका नहीं होनी चाहिए। गृहमंत्री ने आश्वासन दिया है कि कोई भी कदम उठाने से पहले असम की जनता को विश्वास में लिया जाएगा। सभी पक्षों से विचार विमर्श किया जाएगा।’’

सोनोवाल ने यह भी कहा कि इस संबंध में असम के लोगों की चिंताओं के समाधान की सभी कोशिश की जाएगी। उन्होंने गृहमंत्री से असम संधि के उपबंध छह के क्रियान्वयन के लिए सिफारिशें देने के लिए एक समिति गठित करने का अनुरोध किया। यह संधि असमी लोगों की संस्कृति , सामाजिक , भाषाई पहचान एवं धरोहर की सुरक्षा, परिरक्षण और संवर्धन के लिए संवैधानिक, विधायी और प्रशासिनक सुरक्षा उपाय करने का प्रावधान करती है। गृहमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार के साथ परामर्श कर यथाशीघ्र समिति बनायी जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर पर भी चर्चा हुई। 

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच