बिहार के लोग कांग्रेस का करेंगे बहिष्कार, ठाकरे ब्रदर्स की रैली पर ऐसा क्यों बोली JDU

By अंकित सिंह | Jul 05, 2025

शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) की संयुक्त रैली पर जेडीयू नेता केसी त्यागी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे का एक साथ आना बिहार के लोगों के लिए अभिशाप बनकर उभरा है। कांग्रेस उनकी मदद कर रही है। बिहार के लोग बिहार में कांग्रेस का बहिष्कार करेंगे। वहीं, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि उन्होंने संयुक्त रैली में 'रुदाली' जैसा भाषण दिया। उन्होंने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे को दोनों चचेरे भाइयों को फिर से मिलाने का श्रेय देने के लिए धन्यवाद दिया। 

इसे भी पढ़ें: Special Intensive Revision: विपक्ष के आरोपों पर बोले CEC, यह एक सामान्य प्रक्रिया

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत, मोदी के नेतृत्व में, हमने मुंबई को बदल दिया है। हमने मराठी लोगों को बीडीडी और पात्रा चालों (टेनेमेंट) में उनके उचित घर दिए, जिससे उन्हें (उद्धव के नेतृत्व वाले) जलन होती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें मराठी और हिंदू होने पर गर्व है। सभी मराठी और गैर-मराठी लोग हमारे साथ हैं। महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं ने शनिवार को उद्धव और राज ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि मुंबई में उनकी संयुक्त रैली उनके राजनीतिक भाग्य को फिर से संवारने और निकाय चुनावों से पहले खो चुके आधार को वापस पाने की एक ‘हताश कोशिश’ है तथा यह आयोजन ‘पारिवारिक मेल-मिलाप’ जैसा था। 

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें