PM Modi से बदला लेने के लिए तैयार बैठी है दिल्ली की जनता, Arvind Kejriwal ने ऐसा क्यों कहा?

By एकता | Jan 05, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रोहिणी में एक रैली के दौरान आम आदमी पार्टी पर कई आरोप लगाए थे। पीएम के आरोपों पर पूर्व सीएम और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी रोज दिल्ली के लोगों को गालियां दे रहे हैं और जनता का अपमान कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता इस अपमान का जवाब भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में देगी।

इसे भी पढ़ें: Priyanka Gandhi पर दिए गए विवादित बयान पर Ramesh Bidhuri ने दी सफाई

केजरीवाल ने दावा किया कि उन्होंने दिल्ली के विकास और हित को सबसे ऊपर रखा। उन्होंने कहा कि जनता के काम कराने के लिए हमने इनके आगे हाथ भी फैलाये और कभी-कभी संघर्ष भी किया। आज बीजेपी के डबल इंजन सरकारों के कामों और आप के कामों को उठाकर देख लो हमारे काम बेहतर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा, 'पीएम मोदी आज भी केवल दिल्ली की जनता और उनकी चुनी हुई सरकार को गालियां देकर गए हैं। प्रधानमंत्री जी 2020 में आपने दिल्ली देहात के किसानों को जमीनों का मालिकाना हक़ दिलाने और प्लॉट देने का वादा किया था, उस वादे का क्या हुआ।'

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections 2025 । आप-दा नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे... भाजपा की परिवर्तन रैली में PM Modi का AAP पर बड़ा हमला

केजरीवाल ने पीएम को उनके पुराने वादों की याद दिलाते हुए कहा, ‘मोदी जी, ग्रामीण दिल्ली के लोग अभी भी आपके पुराने वादों के पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने 2020 में दिल्ली भूमि सुधार की धारा 81 और धारा 33 को खत्म करने का वादा किया था। मोदी जी, अब जब आप अगली बार भाषण देने दिल्ली आएं तो कृपया इस पर भी बोलें।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मोदी जी, आपने अभी तक दिल्ली मास्टर प्लान 2041 को अधिसूचित क्यों नहीं किया है? दिल्ली लैंड पूलिंग नीति अभी तक लागू क्यों नहीं की गई है? ये लोग सिर्फ केजरीवाल को गाली देने के लिए वोट मांगते हैं।’ अंत में केजरीवाल ने पीएम मोदी से कहा कि ग्रामीण दिल्ली के लोग आपसे बदला लेने के लिए तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा