संघर्ष-मुक्त सरकार चाहते हैं दिल्ली के लोग, BJP बोली- AAP-DA सरकार की विदाई का समय आ गया

By अंकित सिंह | Jan 07, 2025

दिल्ली चुनाव को लेकर सिसायी दंगल तेज हो गया है। भाजपा इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगाने की तैयारी में है। इन सबके बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। हम (बीजेपी) चुनाव जीतेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने कहा कि बीजेपी पूरी तरह से तैयार है। हम कई महीनों से तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है। उन्होंने कांग्रेस को 15 साल दिए हैं और पिछले 10 साल में उन्होंने लगातार 3 बार झूठे वादे करने वाली इस आपदा (आप सरकार) को मौका दिया है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के किसानों से मिले शिवराज सिंह चौहान, AAP सरकार पर जमकर साधा निशाना

देश की राजधानी दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती तीन दिन बाद आठ फरवरी को की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यहां चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं और इनमें 83.49 लाख पुरुष तथा 71.74 लाख महिलाएं हैं।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में AICC प्रभारी Kumari Shelja का कड़ा संदेश, चुनाव लड़ना है तो पद छोड़ो!

भारत-UK Trade Deal पर ब्रिटिश हाई कमिश्नर Lindy Cameron बोलीं- ये अब तक का सबसे तेज़ समझौता

PM Svanidhi Credit Card: 30000 की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड कैसे बनेगा, यहां जानें पूरा प्रोसेस

US स्टार Pulisic की वापसी तय! Australia मैच से पहले Adams ने किया फिटनेस पर खुलासा