सभी धर्मों के लोग राम मंदिर निर्माण का कर रहे हैं समर्थन: प्रकाश जावड़ेकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2021

नयी दिल्ली। अयोध्या में बन रहा राम मंदिर देश में एकता का मंदिर है और विभिन्न धर्मों के लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। यह बात रविवार को यहां केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कही। दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में जावड़ेकर ने कहा कि ‘राम जन्मभूमि आंदोलन’ देश केस्वाभिमान के लिए आंदोलन था। कार्यक्रम का आयोजन राम मंदिर निर्माण में बड़ी राशि देने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘राम जन्मभूमि पर बन रहा राम मंदिर देश की एकता का मंदिर है। राम देश को एकजुट करते हैं और देश की एकता के प्रतीक हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: राममंदिर का निर्माण कार्य तीन साल में होगा पूरा, करीब 1,100 करोड़ रुपए की आएगी लागत: न्यास के कोषाध्यक्ष 

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा, ‘‘बाबर जब भारत आया था तो उसने अयोध्या में राम मंदिर को तोड़ दिया।’’ उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्राचीन राम मंदिर को कथित तौर पर तोड़े जाने के बाद बना विवादित ढांचा मस्जिद नहीं था क्योंकि वहां कभी धार्मिक कार्य नहीं हुए। जावड़ेकर ने कहा कि वह 1992 में अयोध्या में थे और देखा कि किस तरह से एक ‘‘ऐतिहासिक भूल’’ को ठीक किया गया। उन्होंने कहा कि हम एक रात पहले वहां सोए हुए थे। बाबरी मस्जिद के तीन गुंबद दिख रहे थे। अगले दिन दुनिया ने देखा कि किस तरह से ऐतिहासिक भूल को ठीक कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

IAF के हेलिकॉप्टर में आई खराबी, सांगली में हेलीकॉप्टर की करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Car Sunroof: कार सनरूफ के बेनिफिट्स और उनका सही इस्तेमाल

फर्जी बातें बोलने पर भारत ने लगाई अमेरिका की क्लास, जयशंकर ने अच्छे से बताया कौन है Xenophobic

एक्शन ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे Vijay Deverakonda, निर्देशक रवि किरण कोला के साथ किया बड़ा सहयोग