कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार को किया खारिज: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2018

नयी दिल्ली। कर्नाटक में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन के लिये कर्नाटक की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक के जनादेश से स्पष्ट है कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ एवं विकासोन्मुख शासन में विश्वास जताया है और कांग्रेस के भ्रष्टाचार, परिवारवाद एवं विभाजनकारी राजनीति को खारिज कर दिया है। शाह ने ट्वीट किया, ‘‘मैं कर्नाटक के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं और बी एस येदियुरप्पा के अथक प्रयासों के लिये उन्हें बधाई देता हूं। देश के अन्य क्षेत्रों की तरह से कर्नाटक की महान भूमि ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ, पारदर्शी और विकासोन्मुखी राजनीति में अटूट विश्वास व्यक्त किया है।’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वह भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिये कर्नाटक के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। अमित शाह ने कहा, ‘‘ यह जनादेश स्पष्ट तौर पर प्रदर्शित करता है कि प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार, परिवारवाद एवं विभाजनकारी राजनीति को खारिज कर दिया है।’’ 

 

बाद मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कर्नाटक की जनता को ह्रदय से बधाई देना चाहता हूँ की जनता ने कर्नाटक को कांग्रेस मुक्त करने का काम बड़े मन से किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने कर्नाटक का ये चुनाव सबसे अनैतिक तरीके से लड़ा है। भाजपा कर्यालय में अपने संबोधन में शाह ने कहा "हमारा ये विजय रथ रुकने वाला नहीं है। नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आने वाले सभी चुनाव और 2019 का चुनाव इससे भी अधिक बहुमत में साथ NDA की सरकार बनाने का काम भाजपा करने जा रही है।" 

 

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति उभरती नजर आ रही है। अब तक की मतगणना में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है लेकिन बहुमत के आंकड़े से कुछ सीटें पीछे है। इसी बीच कांग्रेस ने कहा है कि वह सरकार के गठन के लिए जद (एस) को समर्थन देने को तैयार है। भाजपा ने भी प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

प्रमुख खबरें

यमन के हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले में रूस से भारत जा रहे तेल टैंकर को नुकसान

Merry Christmas की असफलता के बाद Katrina Kaif ने भविष्य में फिल्में चुनने की अपनी प्रक्रिया के बारे में बात की

NEP vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले नेपाल ने वेस्टइंडीज को दी मात

Karnataka के दक्षिण कन्नड़ में बंजारुमाले गांव में हुआ 100 प्रतिशत मतदान