साल 2022 में मूलांक 2 वालों को मिलेंगे सुनहरे अवसर, प्रेम जीवन में खिलेंगे नए रंग

By प्रिया मिश्रा | Jan 04, 2022

नव वर्ष 2022 की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में हर व्यक्ति को अपना भविष्य जानने की इच्छा होती है। हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि आने वाले साल में उसका स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, निजी संबंध आदि कैसे रहेंगे। अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के मूलांक से उसके भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साल 2022 मूलांक 2 वालों के लिए कैसा रहेगा -

इसे भी पढ़ें: मकर राशि के जातकों का वर्ष 2022 में कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही अनुकूल रहेगी। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनका सपना इस साल पूरा हो सकता है। जो छात्र डिजाइनिंग मैनेजमेंट मीडिया यह कला के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें इस साल बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों के लिए साल 2022 बेहतरीन रहेगा। इस साल आपका अपने पार्टनर के साथ प्यार बढ़ेगा। साल 2022 में आपको अपनी गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा।

आर्थिक दृष्टिकोण से साल 2022 उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। साल का दूसरा भाग आपकी आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपको कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना है। इसीलिए वर्ष के आरंभ से ही बचत करने पर ध्यान दें। इस साल आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि साल के अंत में स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता