मूलांक 4 वालों को साल 2022 में मिलेंगी कई सौगातें, करेंगे छप्पड़ फाड़ कमाई

By प्रिया मिश्रा | Jan 05, 2022

नए साल की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में हर व्यक्ति को अपना भविष्य जानने की इच्छा होती है। हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि आने वाले साल में उसका स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, निजी संबंध आदि कैसे रहेंगे। अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के मूलांक से उसके भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साल 2022 मूलांक 4 वालों के लिए कैसा रहेगा -

इसे भी पढ़ें: साल 2022 में मूलांक 2 वालों को मिलेंगे सुनहरे अवसर, प्रेम जीवन में खिलेंगे नए रंग

प्रेम संबंधों के लिए वर्ष की शुरुआत कठिन रहेगी। हालांकि साल की दूसरी तिमाही तक स्थिति ठीक हो जाएगी और आपके रिश्ते में प्रेम का संचार होगा। इस साल आपका अपने प्रियजनों के साथ संबंध मधुर बनेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे सुखद समय की अनुभूति होगी।

शिक्षा के क्षेत्र में आपको इस वर्ष कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। इस साल आप पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको सीखने के कई अच्छे मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस साल आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। ज्यादा तेल-मसाला खाने से बचें अन्यथा पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। इस साल आप बुखार, सिरदर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं इसलिए योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Tata Sons शेयर लिस्टिंग पर मतभेद गहराया, Abhishek Manu Singhvi संभालेंगे Tata Trusts का पक्ष

दाद और खुजली के Fungal Infection से राहत दिलाएंगे Neem और Tulsi समेत ये 3 पत्ते

Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे

Pakistan के गृह मंत्री Mohsin Naqvi रविवार को जाएंगे Tehran, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा