मूलांक 8 वालों को साल 2022 में मिलेगी नौकरी में तरक्की, संतान सुख के योग

By प्रिया मिश्रा | Jan 10, 2022

नए साल में हर व्यक्ति को अपना भविष्य जानने की इच्छा होती है। हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि आने वाले साल में उसका स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, निजी संबंध आदि कैसे रहेंगे। अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के मूलांक से उसके भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साल 2022 मूलांक 8 वालों के लिए कैसा रहेगा -

नौकरीपेशा जातकों को इस साल अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता होगी। इस साल आपको कार्यस्थल में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि इस साल आपको कई शानदार अवसर प्राप्त होंगे इसलिए उन्हें हाथ से जाने ना दें। व्यापारी जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपको व्यापार में लाभ होगा। इस साल आप कई नए लोगों के संपर्क में आएंगे जिनसे आपको लाभ होगा।

इसे भी पढ़ें: साल 2022 में मूलांक 5 वाले करेंगे छप्पर फाड़ कमाई, बिजनेस में होगा जबरदस्त लाभ

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस साल आप पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे और अपने लक्ष्यों को पाने में सफल होंगे। आपको अपने पसंदीदा कॉलेज के संस्थान में दाखिला मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह साल आपके लिए थोड़ा कठिन रहेगा। इस साल आपको छाती में दर्द, सर्दी-जुकाम और जकड़न जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार