साल 2022 में मूलांक 9 वलों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, किसी नए रिश्ते की होगी शुरुआत

By प्रिया मिश्रा | Jan 11, 2022

नए साल में हर व्यक्ति को अपना भविष्य जानने की इच्छा होती है। हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि आने वाले साल में उसका स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, निजी संबंध आदि कैसे रहेंगे। अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के मूलांक से उसके भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साल 2022 मूलांक 9 वालों के लिए कैसा रहेगा-

यह साल आपकी लव लाइफ के लिए बेहतरीन रहेगा। साल की शुरुआत में कोई खास रिश्ता खत्म हो सकता है लेकिन इसके बाद आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का अवसर मिलेगा। इस साल आपको अपने पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने का अवसर मिलेगा। अगर किसी के साथ प्रेम संबंध में है तो लव मैरिज होने की संभावना है। जो लोग परिवार बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: मूलांक 7 वालों के लिए साल 2022 रहेगा यादगार, कार्यक्षेत्र में मिलेगी बड़ी सफलता

अंक ज्योतिष के अनुसार, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए साल 2022 अच्छा रहेगा। इस वर्ष आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। जो छात्र प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें मेहनत करने पर अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से साल 2022 आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकते हैं। इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस साल आपको पेट दर्द, सिरदर्द, और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस साल आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में 10m एयर राइफल रजत

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल