सबसे ज़्यादा लकी होते हैं इन 3 राशियों के लोग, कमाते है खूब दौलत-शौहरत

By प्रिया मिश्रा | Jan 22, 2022

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार व्यक्ति जिस नक्षत्र और राशि में जन्म लेता है उसका उसके जीवन और स्वभाव पर बहुत प्रभाव होता है। ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। इनमें से हर राशि के जातकों की एक अलग विशेषता होती है। कुछ ऐसी राशियाँ होती हैं जो अन्य राशियों से ज़्यादा खास और भाग्यशाली होती हैं। इन राशियों के जातक जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं और लोगों के बीच अपनी खास जगह बनाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि ज्योतिषशास्त्र में किन राशियों को सबसे ज़्यादा भाग्यशाली बताया गया है -

मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस राशि वाले लोग बहुत ऊर्जावान और दृढ़ निश्चय होते हैं। यह लोग जो भी ठानते हैं उसे पूरा जरूर करते हैं। मेष राशि वाले लोग दूसरों को प्रभावित करने का हुनर रखते हैं। इस राशि के लोगों को हर परिस्थिति का सामना करना आता है। यह लोग हर क्षेत्र में अपने गुणों के कारण उच्च पद हासिल करते हैं।

धनु राशि

ज्योतिषशास्त्र में धनु राशि का स्वामी बृहस्पति को बताया गया है। इस राशि के लोग बहुत मेहनती होते हैं और अपने परिश्रम के बल पर जीवन में सब कुछ हासिल करते हैं। भाग्य हमेशा इनका साथ देता है और ये जीवन में सब प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद उठाते हैं। इस राशि के जातकों को जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती।

इसे भी पढ़ें: घर में इन चीज़ों को रखने से दूर होती है आर्थिक तंगी, हो जाएंगे मालामाल

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि का स्वामी भी मंगल ग्रह होता है। इस राशि के लोग मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत के बल पर सफलता हासिल करते हैं। यह लोग क्षेत्र में उच्च पद हासिल करते हैं। इस राशि के जातक हर परिस्थिति का डटकर सामना करते हैं। वृश्चिक राशि के जातक थोड़े उग्र स्वभाव के होते हैं और इन्हें किसी और की दखलंदाज़ी पसंद नहीं होती है। वृश्चिक राशि के जातक अपने विरोधियों का सामना करने से नहीं डरते हैं। यह लोग समाज में ऊंचा पद हासिल करते हैं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Delhi Voter List विवाद: SIR प्रक्रिया पर Arvind Kejriwal का तीखा हमला, कहा- चुनाव आयोग ऐसे तो आबादी घटा देगा

Success के बावजूद गिर रहा था CJP Leaders का हौसला, Sonam Wangchuk ने खोली आंदोलन की पोल

सुभाष चंद्रा की समाधान योजना पर NCLT के फैसले को बैंकों ने NCLAT में दी चुनौती

AIIMS Rishikesh Director Meenu Singh on COVID-19 Rise: उत्तराखंड में बढ़ते मामलों पर बोलीं- घबराने की जरूरत नहीं, हम तैयार हैं