इन 4 राशि वालों को जीवन में करना पड़ता है सबसे ज़्यादा संघर्ष, क्या आपकी राशि भी है लिस्ट में शामिल?

By प्रिया मिश्रा | Feb 18, 2022

आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि कुछ लोगों को बिना किसी संघर्ष के ही जीवन में सब कुछ मिल जाता है। हर व्यक्ति अपना-अपना भाग्य साथ लेकर पैदा है। कुछ लोगों को बिना संघर्ष के ही सफलता मिल जाती है तो कुछ लोगों को ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कुछ राशि के लोगों को जीवन में ज़्यादा संघर्ष करना पड़ता है। आज के इस इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन राशि वालों को जीवन में सबसे ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है-

वृषभ राशि के जातकों को अपने जीवन में संघर्षों का सामना करना पड़ता है। ये लोग जिद्दी स्वाभाव के होते हैं और एक बार जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इन्हें सफलता पाने के लिए दूसरों से ज़्यादा संघर्ष करना पड़ता है। ये लोग कठिन परिश्रम के बाद ही जीवन में कुछ हासिल कर पाते हैं। ये लोग अपने लक्ष्यों को लेकर बहुत गंभीर होते हैं। 

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों की आदत होती है छोटी-छोटी बातों पर ज़्यादा सोचने की, जिसकी वजह से वे परेशान रहते हैं। इनके आस-पास के लोग ही इनसे जलन और चिढ़ की भावना रखते हैं। इन लोगों का अंदरूनी संघर्ष बहुत ज़्यादा होता है। लेकिन ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं और अपनी सूझबूझ से हर काम को आसान बना लेते हैं।

इसे भी पढ़ें: शुरू होने वाला है खरमास! फरवरी की इस तारीख तक ही बजेगी शहनाई, जानें 2022 में बचे शुभ विवाह मुहूर्त

धनु

धनु राशि के लोग अक्सर मानसिक उलझन के कारण परेशान रहते हैं। इन लोगों के मन में एक ही बात को लेकर दो विचार होते हैं। इसके कारण ये खुद ही जीवन में संघर्ष को बुलावा दे बैठते हैं। ये लोग कई बार जल्दबाजी में अपने लिए मुश्किलें पैदा कर देते हैं।   


मकर

मकर राश के जातक आलसी स्वाभाव के होते हैं। इसके कारण इन्हें जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये अपने आलस के कारण संघर्षों से घिरे रहते हैं। अगर ये अपना आलस त्याग दें तो इनके जीवन से संघर्ष कम हो सकता है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश