उत्तर प्रदेश की जनता कह रही हैं कि यूपी प्लस योगी, बहुत है उपयोगी : नरेंद्र मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2021

शाहजहांपुर (उप्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के अवसर पर शनिवार को कहा कि आज उत्तर प्रदेश की जनता एक नारा दे रही है कि ‘यूपी प्लस योगी, बहुत है उपयोगी।’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखीं। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुये पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुये मोदी नेकहा कि योगी जी के नेतृत्व में यहां सरकार बनने से पहले पश्चिम उप्र में कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति थी इससे सब भलिभांति परिचित हैं।

इसे भी पढ़ें: स्टार बल्लेबाज के एल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में होंगे उपकप्तान

आज जब माफियाओं की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलता है, तो दर्द उन्हें पालने-पोसने वालों को होता है। तभी आज पूरे उप्र की जनता कह रही है कि यूपी प्लस योगी बहुत है उपयोगी।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि एक से दूसरे शहर में जाने के लिए अब आपको उतना समय नहीं लगेगा जितना समय पहले लगता था। आपका समय ट्रैफिक जाम में बर्बाद नहीं होगा। आप समय का बेहतर इस्तेमाल कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इतने बड़े प्रदेश को चलाने के लिए जिस दम-खम की जरूरत है, जितने दमदार काम की जरूरत है, डबल इंजन की सरकार वो करने का काम कर रही है। मोदी ने कहा, “मां गंगा सारे मंगलों की, सारी उन्नति-प्रगति की स्रोत हैं। मां गंगा सारे सुख देती हैं, और सारी पीड़ा हर लेती हैं।

ऐसे ही गंगा एक्सप्रेसवे भी उत्तर प्रदेश की प्रगति के नए द्वार खोलेगा।” गंगा एक्सप्रेस-वे 594 किलोमीटर लंबा और छह लेन का होगा। यह 36,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित किया जाएगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मेरठ के बिजौली गांव के पास से शुरू होकर एक्सप्रेस-वे प्रयागराज के जुदापुर दांडू गांव तक जाएगा। यह मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरेगा।

इसे भी पढ़ें: रोहिणी अदालत विस्फोट मामला : डीआरडीओ वैज्ञानिक गिरफ्तार, पड़ोसी को मारने की थी योजना

पूरी तरह से निर्मित होने के बाद, यह राज्य के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों को जोड़ने वाला उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे बन जाएगा। विज्ञप्ति में बताया गया कि इस एक्सप्रेस-वे पर शाहजहांपुर में 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी निर्मित की जाएगी, जो वायु सेना के विमानों को आपातकालीन उड़ान भरने और उतरने में सहायता प्रदान करेगी। एक्सप्रेस-वे के साथ एक औद्योगिक गलियारा बनाने का भी प्रस्ताव है।

प्रमुख खबरें

UP MLC Election: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर BJP प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो 17676 वोटों से जीते

Ramayana 2000 Crore Budget | रामायण का 2,000 करोड़ रुपये का सफर... क्या रणबीर कपूर आमिर खान की दंगल को पछाड़ पाएंगे?

Auckland T20: ईडन पार्क में उमड़ेगा 40,000 दर्शकों का हुजूम, बिके सभी टिकट

Jio Platforms की शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, 21 प्रतिशत से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्ट