बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण में लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे: मुख्य निर्वाचन आयुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2025

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को कहा कि बिहार के मतदाताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में उत्साहपूर्वक भाग लिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए त्रुटिरहित मतदाता सूची अपरिहार्य है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा, भारत का निर्वाचन आयोग भारत के मतदाताओं के साथ था, है और हमेशा रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए त्रुटिरहित मतदाता सूची अपरिहार्य है। कुमार की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब विभिन्न विपक्षी दलों ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर की मंशा पर सवाल उठाते हुए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा