Urvashi Rautela के सामने लोगों ने चिल्लाया Rishabh Pant का नाम, भड़की अभिनेत्री ने लगाई क्लास

By एकता | Sep 08, 2022

बॉलीवुड हसीना उर्वशी रौतेला और क्रिकेटर ऋषभ पंत के बीच पिछले कुछ समय से कोल्ड वॉर चल रही हैं। दोनों अपनी-अपनी इंस्टग्राम स्टोरी के जरिए एक दूसरे पर आए दिन कुछ न कुछ कमेंट करते नजर आ जाते हैं। इसी के चलते दोनों हस्तियों के फैंस भी एक-दूसरे पर हमलावर रहते हैं। क्रिकेटर की वजह से अभिनेत्री हमेशा ही ट्रोलर के निशाने पर रहती हैं। आलम यह हैं कि वह जहाँ भी जाती हैं वहाँ लोग उनके सामने ऋषभ पंत का नाम चिल्लाने लगते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में उर्वशी को झेलना पड़ा, जिसको लेकर अब उन्होंने नाराजगी जाहिर की है।

उर्वशी रौतेला बुधवार को मुंबई में गणेश महोत्सव में पहुंची थीं। इस दौरान अभिनेत्री ट्रेडिशन ऑउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही थीं और उनपर से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा था। पंडाल में हजारों लोगों की भीड़ के साथ पैपराजी भी मौजूद थे। उर्वशी जब लोगों से मिलने पहुंची तो भीड़ ऋषभ पंत का नाम चिल्लाने लग गई। अभिनेत्री ने उस समय तो लोगों की इस हरकत का कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन गुरुवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर स्टोरी शेयर करते हुए इस घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

उर्वशी रौतेला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर घटना की कुछ वीडियो शेयर की और लोगों को चेतावनी देते हुए कैप्शन में लिखा कि ये सब बंद होने की जरूरत हैं, नहीं तो। अभिनेत्री की पोस्ट से साफ़ पता चल रहा है कि लोगों की ये हरकतें बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।

इसे भी पढ़ें: डिनर पार्टी में Vicky Kaushal से पहली बार मिली थीं Katrina Kaif, देखते ही अभिनेता पर दिल हार बैठी थीं अभिनेत्री

अभिनेत्री पहले भी हो चुकी है इसका शिकार

जानकारी के लिए बता दें कि उर्वशी के साथ ऐसा पहले भी हो चुका है। एक बार अभिनेत्री देहरादून की ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी पहुंची थीं, जहाँ स्टूडेंट्स ने उन्हें चिढ़ाने के लिए उनके सामने  'ऋषभ, ऋषभ' के नारे लगाए थे। स्टूडेंट्स की इन हरकतों को उर्वशी ने हंसकर टाल दिया था। लेकिन इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा