सिंघु बॉर्डर पर मचा घमासान, लखबीर के समर्थन में आए किसानों पर पुलिस ने किया बल प्रयोग

By अनुराग गुप्ता | Oct 27, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन पिछले 10 महीने से जारी है। इसी बीच दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर के लिए भारी संख्या में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के किसान आए लेकिन इन किसानों को नरेला में रोक दिया गया। आपको बता दें कि सिंघु बॉर्डर पर मारे गए दलित लखबीर सिंह को लेकर एक बार फिर से मामला गर्मा गया। कुछ लोगों ने अचानक से बैरिकेडिंग को तोड़ने का प्रयास किया। 

इसे भी पढ़ें: सिंघू बॉर्डर लिंचिंग मामला: दो और आरोपियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया; 4 अब तक गिरफ्तार 

लखबीर सिंह की हुई थी हत्या

कुछ वक्त पहले पंजाब के तरन तारन जिले के रहने वाले लखबीर सिंह की सिंघु बॉर्डर पर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जिसका आरोप निहंगों पर है। इस सिलसिले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है लेकिन फिर भी बुधवार को अचानक से मामला गर्मा गया। एक तरफ किसान नेता इस घटना को केंद्र की साजिश बता रहे हैं तो दूसरी तरफ केंद्र किसान आंदोलन को हिंसक बता रही है।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप