बीच पर एंजोय कर रहे थे लोग, अचानक समुद्र में गिरा हेलीकॉप्टर, धड़कन बढ़ा देने वाला वीडियो आया सामने

By रेनू तिवारी | Feb 20, 2022

अमेरिका में मियामी बीच के समुद्र के पानी में अचानक एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह हादसा तैराकों से कुछ फीट की दूरी पर भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुआ। हादसे से वहां मौजूद तैराक और धूप सेंकने वालों अंदर तक सहम गये। दोपहर 1:20 बजे स्थानीय समयानुसार, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, रॉबिन्सन R44 हेलीकॉप्टर एक लोकप्रिय समुद्र तट के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में घायल दो यात्रियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर है।

इसे भी पढ़ें: म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले एस जयंशकर, क्वाड को एशियाई नाटो बताने की धारणा में न फंसे

लोगों ने कहा कि यह पता लगाने के लिए एक जांच होनी चाहिए कि क्या यह दुर्घटना मानवीय त्रुटि, तकनीकी समस्याओं या किसी अन्य कारण से हुई है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड दुर्घटना के कारणों की जांच करने में संघीय एजेंसी की मदद कर रहा है। 

पुलिस ने आगे बताया कि विमान में तीन यात्री सवार थे। उन सभी को बचा लिया गया और तीन में से दो को चोटें आईं। जारी वीडियो में दिखाया गया है कि हेलीकॉप्टर इंजन की शक्ति खो देता है और अचानक समुद्र में गिर जाता है।

प्रमुख खबरें

गौमूत्र पिलाया... बहू के चौकाने वाले खुलासों के बाद ShivSena UBT के Vinayak Raut की बढ़ी मुश्किलें

SIM एक्टिव रखने की टेंशन खत्म! Jio का यह सस्ता Recharge Plan है बेस्ट ऑप्शन

Sawan 2026 Calendar: शिव का प्रिय महीना कब होगा शुरू? जानें सावन सोमवार व्रत की पूरी Dates.

India की बुलबुल S. Janaki का निधन, Mohanlal से Mammootty तक Film Industry ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि