उत्तर कोरिया में कदम रखने पर कई कोरियाई लोगों की आंखे भर आई थीं: ट्रम्प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उनके उत्तर कोरिया में कदम रखने पर कई कोरियाई लोगों की आंखे भर आई थीं। दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया को बांटने वाले असैन्यकृत क्षेत्र में किम जोंग-उन से ऐतिहासिक मुलाकात से पहले ट्रम्प ने दोनों देशों के बीच की कंक्रीट सीमा पार कर उत्तर कोरिया में कदम रखा था।

ट्रम्प उत्तर कोरिया की धरती पर पहुंचने वाले पहले मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। किम के साथ मुलाकात के बाद ‘ओसान एयर बेस’ पर अमेरिकी सैनिकों से ट्रम्प ने कहा कि मैंने उत्तर कोरिया में कदम रखा और वे कहते हैं कि यह ऐतिहासिक क्षण था। उन्होंने कहा कि मैंने देखा कि कई लोगों की आंखें भर आई थीं। ट्रम्प इस ऐतिहासिक मुलाकात के बाद रविवार को व्हाइट हाउस लौट आए थे। दूसरी ओर ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने इस मुलाकात को ‘‘बहुत बड़ी नौटंकी’’ करार दिया है। 

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज