गोरखपुर में कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते दिखे लोग

By प्रणव तिवारी | Jun 16, 2021

गोरखपुर के गोलघर स्थित एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना करते हुए लोगों को पाया गया। लोगों ने कोरोना गाइडलाइन को मुंह चिढ़ाते हुए अपनी खरीदारी करना उचित समझा तथा सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते दिखें। प्रभासाक्षी न्यूज़ नेटवर्क की टीम ने जब दुकानदारों और वहां पर आए हुए ग्राहकों से मास्क न लगाने पर प्रश्न किया तो अजीबो-गरीब दलीलें दी जाने लगी।कुछ लोगों द्वारा सामाजिक दूरी की अवहेलना करने पर संवाददाता द्वारा प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे थककर बैठ गए हैं और पानी पीने के लिए बगल वाले साथी को अपने पास बुलाकर बिठाये  हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रशासन की उदासीनता के चलते मोहल्ला वासियों ने अपने हाथों में लिया नाला बनाने का जिम्मा

खास चीज देखने में यह आई कि वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड भी अपना मास्क उचित तरीके से नहीं पहन रखा था तथा बारिश का हवाला और अपनी ड्यूटी का हवाला देते हुए कहा कि हमें 12 घंटे की ड्यूटी करनी पड़ती है। इसलिए हम लोगों का सांस फूलने लगता है, जिससे हम लोग मास्क को नीचे करना उचित समझते हैं। अच्छी बात देखने में यह रही कि संवादाता द्वारा कहे जाने पर लोगों ने यह आश्वासन दिया कि वे आगे मास्को को उचित ढंग से लगाएंगे तथा सामाजिक दूरी का भी पालन करेंगे

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk के HIAL पर मातृत्व लाभ न देने का आरोप, Leh लेबर कोर्ट सुनाएगी फैसला

West Bengal Investment Policy: नई नीति में उद्योगों को 120 प्रतिशत तक वित्तीय मदद

Uday Kotak बोले Global AI बूम कमजोर होने पर भारत का रुख करेंगे विदेशी निवेशक

ISSF World Championship: 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में चूकीं Manu Bhaker, नहीं मिला ओलंपिक कोटा