उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, कमलनाथ बोले- जनता एक चुनी हुई सरकार को गिराने वालों को देगी कड़ा जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2020

भोपाल। निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा का प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने स्वागत करते हुए मंगलवार को कहा कि उपचुनाव में प्रदेश की जनता लोकतंत्र की हत्या कर एक चुनी हुई सरकार गिराने वालों को कड़ा जवाब देगी। कमलनाथ ने इस बारे में हिन्दी में ट्वीट किया, ‘‘चुनाव आयोग द्वारा मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव की घोषणा का स्वागत। कांग्रेस इन उपचुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है। हमने अभी तक 24 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये है, शेष नाम भी हम शीघ्र घोषित करेंगे।’’ 

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल