जी किशन रेड्डी ने बंडी संजय कुमार की गिरफ्तारी को बताया असंवैधानिक, बोले- TRS को माफ नहीं करेगी जनता

By अनुराग गुप्ता | Aug 23, 2022

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तेलंगाना पार्टी प्रमुख बंडी संजय कुमार की गिरफ्तारी को लेकर के चंद्रशेखर राव (केसीआर) सरकार पर हमलावर है। दरअसल, बंडी संजय कुमार हैदराबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे, जिसे लेकर पुलिस ने उन पर कार्रवाई की। पहले खबर थी कि बंडी संजय कुमार को हिरासत में लिया गया है लेकिन भाजपा ने दावा किया कि पार्टी प्रदेश प्रमुख को गिरफ्तार किया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने हैदराबाद में कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बंडी संजय कुमार की यात्रा को रोककर उन्हें गिरफ्तार किया गया, ये बहुत असंवैधानिक है। उनके (केसीआर) भ्रष्टाचार और परिवारराज को लेकर हम जो सवाल कर रहे हैं उनके पास उसका जवाब नहीं है इसलिए यात्रा को रोका है।

इसे भी पढ़ें: पुलिस हिरासत में तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष, जेपी नड्डा ने की निंदा, बोले- हम लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेंगे 

उन्होंने कहा कि मैं बोलना चाहता हूं कि ऐसे यात्रा रोकने से, हमारे ऊपर अवैध केस करने के बाद भी जनता टीआरएस पार्टी को माफ नहीं करेगी। जब भी चुनाव होगा भाजपा को जनता का पूरा समर्थन मिलेगा। आपको बता दें कि तेलंगाना में टीआरएस की विधान पार्षद के कविता का नाम दिल्ली शराब घोटाले में आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया था जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की गई थी।

प्रमुख खबरें

West Asia War: IEA की चेतावनी- 1970 से भी बड़ा होगा Energy Crisis, दुनिया भर में मचेगी हाहाकार।

एचडीएफसी बैंक शेयर में गिरावट, लक्ष्य मूल्य कटौती और प्रबंधन विवाद से बढ़ी चिंता

Hormuz Strait पर Iran की चेतावनी से सहमा बाजार, Crude Oil महंगा, Gold Price धड़ाम!

US-Iran tensions के बीच सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, बातचीत से बाजार को राहत