I Name Personality: अपनी क्रिएटिविटी और Hard Work से करियर में अलग मुकाम पाते हैं 'I' नाम वाले लोग

By अनन्या मिश्रा | Jul 18, 2026

अंक ज्योतिष के मुताबिक हर व्यक्ति के नाम के पहले लेटर का संबंधी किसी न किसी ग्रह से होता है। जिन लोगों का नाम 'I' लेटर से शुरू होता है। उन जातकों पर सूर्य ग्रह का प्रभाव ज्यादा रहता है। इसी के कारण यह जातक काफी आत्मविश्वासी और क्रिएटिव होते हैं। वहीं इन जातकों में लीडरशिप क्वालिटी भी कमाल की होती है। वास्तु और अंक ज्योतिष के मुताबिक 'I' नाम वाले जातक हमेशा दूसरों की सहायता के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों को अपनी अलग पहचान बनाना पसंद होता है। लव लाइफ के मामले में भी यह लोग अपने पार्टनर की खुशियों का ख्याल रखते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि I नाम वालों का स्वभाव, करियर और लव लाइफ कैसी होती है।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 18 July 2026 | आज का प्रेम राशिफल 18 जुलाई 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

अंक ज्योतिष के मुताबिक 'I' नाम के लोग जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते हैं। जब तक कि यह लोग खुद उस की पुष्टि नहीं कर लें। यह जातक सतर्क और जागरुक रहते हैं।

यह जातक सबसे पहले अपने सम्मान को आगे रखते हैं। किसी भी परिस्थिति में यह कदम या फैसला नहीं लेते हैं। जिससे उनके आत्म-सम्मान पर कोई बात न आए।

'I' नाम के जातक काफी दयालु स्वभाव के होते हैं। अपनों के साथ-साथ यह लोग जरूरतमंदों की मदद करने के लिए भी तैयार रहते हैं। इन लोगों का स्वभाव अच्छा और मददगार होता है। यह जातक थोड़े इमोशनल भी हो सकते हैं।

कई मामलों में 'I' नाम के जातक मूडी भी हो सकते हैं। कुछ चीजों को लेकर इन लोगों का मूड बदलता रहता है। इसके कारण कभी-कभी फैसले लेने में उलझन का सामना करना पड़ सकता है।

जानें 'I' नाम वालों का करियर

यह जातक काफी क्रिएटिव होते हैं और करियर के क्षेत्र में कलात्मक और रचनात्मकता के जरिए आगे बढ़ते हैं। इन लोगों को कला परखने की अच्छी समझ होती है।

यह जातक करियर के मामले में स्वतंत्र रूप से काम करना पसंद करते हैं। इनको अपनी अलग पहचान बनानी होती है। इसके लिए भरपूर मेहनत और लगन के साथ अपना काम करते हैं।

इन जातकों पर सूर्य का प्रभाव ज्यादा रहता है। जिसके कारण करियर में शुरू से ही इनके अंदर कमाल की नेतृत्व क्षमता होती है। यह जातक स्वाभिमानी होते हैं।

जिन जातकों का नाम 'I' से शुरू होता है। वह लोग डिजाइनिंग, आर्टिस्टिक पेंटिंग, फैशन इंडस्ट्री, फोटोग्राफी और क्रिएटिविटी से जुड़े क्षेत्रों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। वहीं यह लोग तरक्की भी प्राप्त करते हैं, क्योंकि ये जातक कलात्मक और रचनात्मक होते हैं।

लव लाइफ

'I' लेटर वाले जातक अपने पार्टनर की हर खुशी का ध्यान रखते हैं। यह अपने पार्टनर की भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं।

यह जातक प्यार के मामले अपने मन की बात जल्दी जाहिर नहीं करते हैं। क्योंकि इन लोगों के मन में डर बना रहता है। लेकिन जब यह एक बार रिलेशनशिप में आ जाते हैं। तो उसको पूरे दिल से निभाते हैं।

अगर इन लोगों का पार्टनर मुश्किल में होता है, तो ये कभी उसका साथ नहीं छोड़ते हैं। यह अपने पार्टनर का हर जगह पूरा ख्याल रखते हैं। लेकिन कई बार अपने जिद्दी स्वभाव की वजह से इनके बीच अनबन होने की आशंका होती है।

प्रमुख खबरें

मेसी ने युवा Lamine Yamal की जमकर की तारीफ, FIFA World Cup फाइनल में Spain से भिड़ंत

Chandra Gochar Alert: आज रात कन्या राशि में चंद्रमा का प्रवेश, इन 3 Zodiac Signs की बढ़ेगी मुसीबत

Sonam Wangchuk को मोहरा बना रहा विपक्ष? Jantar-Mantar Protest पर आया Chirag Paswan का बड़ा बयान

असत्य, हिंसा मोदी सरकार के मूल सिद्धांत, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के राहुल गांधी