बहुत मिलनसार होते हैं ऐसे हस्ताक्षर वाले लोग, कभी नहीं देते किसी को धोखा

By प्रिया मिश्रा | Dec 18, 2021

किसी भी औपचारिक या जरुरी काम के लिए हस्ताक्षर जरुरी होते हैं। हर व्यक्ति अलग-अलग तरीके से हस्ताक्षर करता है। कुछ लोग हस्ताक्षर में अपना पूरा नाम लिखते हैं तो कुछ सिर्फ नाम के पहले अक्षर। समुद्रशास्त्र के मुताबिक हस्ताक्षर से व्यक्ति के व्यवहार और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज के इस लेख में हम आपको इस बारे में जानकारी देंगे-

जो व्यक्ति अपने हस्ताक्षर के नीचे एक बिंदु लगाते हैं वे शांत और सरल स्वाभाव के होते हैं। ऐसे लोगों का झुकाव शास्त्रीय कला

की तरफ होता है। ऐसे लोग काफी वफादार होते हैं और दूसरों से भी भरोसे की उम्मीद करते हैं। लेकिन अगर कोई इनका विश्वास तोड़े तो ये कभी पीछे मुड़कर भी नहीं देखते हैं। 

हस्ताक्षर के नीचे दो बिन्दु 

जो व्यक्ति अपने हस्ताक्षर के नीचे दो बिंदु लगाते हैं वे काफी मिलनसार होते हैं। ऐसे लोग खुद को किसी भी वातावरण में आसानी से ढाल लेते हैं। ऐसे लोग हमेशा खुद के गुणों और सुंदरता को निखारने का प्रयास करते रहते हैं। ये लोग दूसरे लोगों की प्रशंसा करने से भी पीछे नहीं हटते। 

हस्ताक्षर के नीचे एक रेखा 

जो व्यक्ति अपने हस्ताक्षर के नीचे एक रेखा खींचते बहुत हैं वे बहुप्रतिभा के धनी होते हैं। ऐसे लोगों में विश्वास की कोई कमी नहीं होती है और ये उदार स्वभाव वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति जीवन के हर पल का आनंद लेने में विश्वास रखते हैं।

इसे भी पढ़ें: इंतजार खत्म! जल्द बजने वाली है इन राशि वालों के घर शहनाई, नए साल 2022 में मिलेगा जीवनसाथी

हस्ताक्षर के नीचे बिन्दु या निचली रेखा नहीं 

जो व्यक्ति अपने हस्ताक्षर के नीचे बिन्दु या निचली रेखा नहीं रखते हैं वे जिंदगी को अपने ढंग से जीना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों को अपनी ज़िंदगी में दूसरों की दखलंदाज़ी नहीं पसंद होती है। ऐसे लोग अपने आत्मसम्मान को बहुत महत्व देते हैं और इसके चलते कई अच्छे मौके गँवा देते हैं। ऐसे लोग नौकरी में भी पैसों से ज़्यादा अपने आत्मसम्मान को महत्व देते हैं। 

हस्ताक्षर में अपना पूरा नाम लिखना 

जो व्यक्ति अपने हस्ताक्षर में अपना पूरा नाम लिखते हैं वे मजबूत इच्छाशक्ति वाले होते हैं। ऐसे लोग काफी दयालु प्रवृति के होते हैं और दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसे लोग किसी भी वातावरण में खुद को आसानी से ढाल लेते हैं। ऐसे लोग अपने विचारों को खुलकर रखना पसंद करते हैं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा